ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में इन 44 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए सरपंच, जानें बाकी का हाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत के 2,075 पदों के लिए चल रही चुनाव की प्रक्रिया में करीब आधे से अधिक पदों पर निर्विरोध निवार्चन लगभग तय है।

राज्य निवार्चन आयुक्त ठाकुर राम सिंह के अनुसार छह जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी। इसके बाद पंच के 1,258,सरपंच के 44 और जनपद सदस्य के तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। बाकी बचे 330 पंच,152 सरपंच ,27 जनपद सदस्य और जिला पंचायत के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए 20 जनवरी को मतदान होंगे।

जिन जनपद सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन रही है उनमें रायपुर जिले के आरंग जनपद (क्षेत्र क्रमांक 23) सुकमा जिले में कोंटा जनपद (क्षेत्र क्रमांक 10) और महासमुंद जिले की महासमुंद जनपद शामिल है। पंच के 204 और सरपंच के 28 पदों के लिए किसी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। इस वजह से वहां चुनाव नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *