पंजाब: फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। संभावना जताई जा रही है कांग्रेस उनको दस जनवरी को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। मालविका के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि कांग्रेस के जिला प्रभारी कमलजीत सिंह बराड़ ने की। उन्होंने बताया कि हाईकमान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। खुद मालविका सूद ने कहा कि फिलहाल वे पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनी हैं। काफी समय से लोग उनसे पूछ रहे थे कि वे किस पार्टी के साथ जाएंगी। यह जवाब आज लोगों को मिल गया है।
प्रत्याशी को लेकर जल्द ही पार्टी के बड़े नेता औपचारिक घोषणा करेंगे। मालविका के कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा के बाद शाम को कांग्रेस नेता व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह बीड़ चडि़क व रवि पंडित आदि कांग्रेस नेताओं के साथ उनका मुंह मीठा करवाया।