इंदौर: इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने वाले ऐप मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने पूरे केस के मास्टरमाइंड को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए ओंकारेश्वर ठाकुर ने ही ‘सुल्ली डील्स’ नाम से ऐप तैयार की थी। लगभग 26 साल के ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि ऐप मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने के इरादे से बनाई गई थी। दिल्ली पुलिस ने ठाकुर के सभी गैजेट्स जब्त कर इनवेस्टिगेशन के लिए भेज दिए हैं।
SulliDeals बनाने वाला मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को पुलिस ने इंदौर से गिरफ़्तार किया। यह मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए ट्विटर पर बनाए गए ट्राड-ग्रुप का सदस्य था: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) के DCP के. पी. एस. मल्होत्रा
