मास्क से मेरा गमछा मजबूत… बिना मास्क रहने पर महिला मंत्री का जवाब

भोपाल: मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उषा ठाकुर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बिना मास्क के दौरा करने पर जब उनसे मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘तुम्हारे मास्क से मेरा गमछा 4 गुना ज्यादा मजबूत है और मैं आज से नहीं पिछले 30 सालो से सूर्योदय-सूर्यास्त के समय अग्निहोत्र करती हूं।यह मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर अपने प्रभार के जिले खंडवा में दौरा कर रही हैं।

मंत्री उषा ठाकुर ने अपने दो दिन के दौरों में जिला अस्पताल के निरीक्षण के अलावा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। वहीं कार्यक्रम में वह बिना मास्क के नजर आईं। सर्किट हाउस में भी मंत्री उषा ठाकुर ने बिना मास्क के ही लोगों से आवेदन लिए और उनकी समस्या सुनी, यही नहीं जब वह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष की बैठक से बाहर निकल कर आईं तो वहां भी लोगों की समस्या बिना मास्क के ही सुनती रहीं। जब उनसे मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारे मास्क से मेरा गमछा 4 गुना ज्यादा मजबूत है और मैं आज से नहीं पिछले 30 सालों से सूर्योदय-सूर्यास्त के समय अग्निहोत्र करती हूं। यह मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *