मुंगेली – बता दे कि इन दिनों पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया एक नोटिस जो लगातार वायरल हो रहा है। रामनुगंज बलरामपुर छत्तीसगढ़ के नोटिस में यह स्पष्ट लेख किया गया है कि 12वी वाहनी सेनानी द्वारा कर्मचारियों से दबाव पूर्वक 1000 से 500 रुपय चंदा किया गया है। जो गलत है पूर्व सेनानी श्री डी आर आचला द्वारा पूरे अधिकारी व कर्मचारी से तीन बार मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा लिया गया लेकिन अभी तक मंदिर निर्माण नही किया गया है। पूर्व सेनानी द्वारा 50 लाख रुपए का चंदा जमा किया गया किंतु मंदिर का निर्माण नही हो पाया है, चंदा के पैसे से सेनानी द्वारा अपने घर का निर्माण कार्य करा लिया गया है, सेनानी द्वारा चंदा का पैसा वापस किया जाए।
कम्पनी कमांडर द्वारा पूरे अधिकारी/कर्मचारियों से दबावपूर्वक मंदिर के नाम पर1 हजार से 500 रुपय चंदा वसुली किया गया है, उक्त रकम को वापस दिलाने छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक को शिकायत किया गया है, बता दे कि डी आर आँचला अभी वर्तमान में मुंगेली जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं, अब देखने वाली बात यह है की इस प्रकार के अवैध उगाही व चंदा वसुली करके जिस उद्देश्य से चंदा लिया गया है वह कार्य नही किया गया है बल्कि निजी व व्यक्तिगत अपना स्वयं के घर का निर्माण किया गया है, जो कि एक बड़े अधिकारी होने के बाद भी इस तरह का कार्य किया जा रहा है।
