बिलासपुर: नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने मंगलवार को तिफरा फ्लाईओवर के अंतिम चरण के कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 66 करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा किया जा रहा है । लगभग 1.62 कि.मी लंबा 12 मीटर चौड़े फ्लाईओवर में 36 पीलर हैं ।
तिफरा फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही आवागमन में हो रही परेशानी और ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर विधायक इस कार्य में सतत निगरानी रखे हुए हैं,
नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया था, प्रोजेक्ट के आसपास भाजपा नेताओं के जमीन होने के कारण मामला हाईकोर्ट में लंबित रखा गया ताकि कार्य पूरा न किया जा सके। कांग्रेस सरकार बनने के बाद बाधाओं को हल कर कार्य को गति दी गई ।.
भू स्वामियों को लगभग 16 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया । अब फ्लाईओवर कार्य अंतिम चरण में है । कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन के कारण भी फ्लाईओवर का कार्य पिछड़ता चला गया था लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद कार्य तेजी से किया गया और अब फरवरी माह में फ्लाईओवर लोकार्पित हो जाएगा ।
आज निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर विवेक गुप्ता, सब इंजीनियर प्रीति जांगड़े, प्रोजेक्ट मैनेजर लखन लाल साहू, कंसल्टेंट जाॅन सेमुएल, मनोज बंसोड़, पार्षद रामा बघेल, सीताराम जायसवाल, भरत कश्यप, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, काशी रात्रे, बंटी गुप्ता, सुबोध केसरी, करम गोरख, कप्तान खान, बिट्टू बाजपाई, भरत जूरीयानी उमेश वर्मा, विराज रजक, सोहराब खान मोहम्मद अय्युब, कासिम अली सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, अन्य लोग उपस्थित रहे ।
