मुंगेली/लोरमी:विधानसभा लोरमी के ग्राम मोहबन्धा में राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू शामिल हुई ।
बालिकाओं को महावारी_मिथ्या, समस्या एवं समाधान पर सभी स्कूली बच्चियों को महावारी के समय स्वच्छता के साथ पैड का सही इस्तेमाल कैसे करते हैं इसके लिए जागरूक किया एवं सारगर्भित जानकारी प्रदान किया एवं निःशुल्क सैनेटरी पैड का वितरण किया गया।


