जोगेंद्र राजपूत को मिली बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस आई टी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के बनाये गए विधानसभा अध्यक्ष

संतोष सोनी चिटटू की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़: प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी व आई टी सेल एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहन गुप्ता जी की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कांग्रेस आई टी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयवर्धन बिस्सा द्वारा जोगेंद्र राजपूत को कोटा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर जोगेंद्र ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में कांग्रेस की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा प्रदेश में किये जा रहे जनहित कार्यों को जन जन तक पहुँचाने हेतु पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *