Breaking- थाने परिसर में टीआई ने लगाई फांसी

झारखंड: पलामू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जाता है कि चार दिन पहले लालजी यादव को निलंबित करते हुए नावा बाजार थाना प्रभारी पद से हटाया गया था। जिससे परेशान होकर वो अपनी जान दे दी। साहेबगंज के रहने वाले लालजी यादव के परिवार में उनकी पत्नी समेत 4 साल का एक मासूम बेटा है। सूचना मिलने के बाद पलामू के पुलिस अधीक्षक के अंतिम कुमार सिन्हा मंगलवार सुबह नावा बाजार थाना के लिए रवाना हो गए हैैं।

लालजी यादव वर्ष 2012 बैच के दरोगा थे। वह रांची के बुढ़मू थाना के थानेदार रह चुके थे। लालजी यादव ने खुदकुशी क्यों की अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने उनके शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद 100 उनके परिजन को सौंप दिया जाएगा। पुलिस महकमे ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने खुदकुशी क्यों की है।

बताया जा रहा है कि बीते 06 जनवरी को एसपी चंदन सिन्हा ने नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव को निलंबित कर दिया था। लालजी यादव पर डीटीओ से अभद्र व्यवहार और वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन का आरोप था। एसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद एसपी ने लालजी यादव को निलंबित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *