पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध वारंट जारी

उत्तरप्रदेश : उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध MP/MLA कोर्ट के द्वारा गिरफ्तारी की वारंट जारी किया गया है। बता दें कि सुल्तानपुर कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य को आगामी 24 जनवरी तक कोर्ट में पेश होने के लिए आदेशित किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध जारी यह वारंट नया वारंट नहीं है। यह वारंट पहले से ही जारी किया जा चुका था, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2016 से हाईकोर्ट से इस वारंट पर स्टे ले रखा था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर साल 2014 में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में आज बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को कोर्ट में हाजिर होने के लिए निर्देशित किया गया था लेकिन वे अदालत में हाजिर नहीं हुए। जब वे हाजिर नहीं हुए तो 2016 से स्टे पर रहा गिरफ्तारी वारंट पूर्ववत जारी कर दिया गया। अब इस मामले की सुनवाई 24 जनवरी को की जएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *