बिलासपुर शहर के लिए स्वीकृत 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन बन रहा मंगला में

बिलासपुर: बहूप्रतीक्षित बिलासपुर शहर के लिए स्वीकृत 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन के लिए मंगला में आवंटित 5.5 एकड़ भूमि का मुआयना करने विधायक शैलेश पांडे पहुंचे। नगर विधायक ने बताया कि बिलासपुर में बाधारहित विद्युत आपूर्ति करने का लक्ष्य है, शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार है बिलासपुर में 5 सब स्टेशन तिफरा, सिलपहरी, मोपका, छतौनी और बिरकोना से 11 केवीए के 102 फिडर से 3500 ट्रांसफार्मर के माध्यम से सप्लाई की जाती है, जबकि बिलासपुर शहरी क्षेत्र के 1.25 लाख उपभोक्ताओं में 20 हजार व्यवसायिक, 85 हजार घरेलू और लगभग 1500 औद्योगिक क्षेत्र में तिफरा सब स्टेशन से सप्लाई की जा रही है।


ई. ई सी.पी. अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री (शहर) सुरेश जांगड़े, कार्यपालन यंत्री (ग्रामीण) अमर चौधरी, ए.ई सलीम बेग, पार्षद भास्कर यादव, जुगल गोयल भरत कश्यप, रामा बघेल, श्याम पटेल, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, बंटी गुप्ता, दीपांशु श्रीवास्तव सुबोध केसरी, श्याम लाल चंदानी, अजरा खान, सुदेश दुबे, बिट्टू बाजपाई, मोनू अवस्थी, रेहान रजा, अमीन मुगल, विक्की आहूजा, कप्तान खान, सोहराब खान, भरत जूरीयानी, राहुल वाधवानी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *