रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए धान ख़रीदी की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है। पहले धान ख़रीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 थी जिसे अब 7 दिन और बढा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, किसानों के हित में निर्णय लिया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्णय से किसानों में हर्ष का माहौल है।