नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फैसला किया है कि टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जाएगा और इसके मुकाबले मुंबई में ही खेले जाएंगे।हालांकि, एक बार फिर दर्शकों को घर में बैठकर ही मैच देखने पड़ेंगे। समाचार एजेंसी ANI ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि बोर्ड इस सीजन का आयोजन भारत में कराने के लिए ही प्रतिबद्ध है।शनिवार 22 जनवरी को बोर्ड और सभी फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच बैठक हुई, जिसमें बोर्ड ने अपनी पसंद के बारे में बताया। हालांकि, अगर स्थिति बिगड़ती है, तो संयुक्त अरब अमीरात और साउथ अफ्रीका को भी विकल्प के तौर पर रखा जा रहा है।