*मुंगेली-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के नेतृत्व में “माइक्रो डोनेशन कैम्पेन” वर्चुअल रैली में शामिल हुए ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी प्रदेशों को “माइक्रो डोनेशन कैम्पेन” में जुड़ने का संकल्प लिया। भाजयुमो जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री अमित साहू जी एवं भाजयुमो जिला प्रभारी श्री उमेश घोरमोड़े जी सह प्रभारी निशा चौबे जी तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री तरुण खाण्डेकर व महामंत्री द्वय अमितेश आर्य/माधव तिवारी के निर्देशानुसार जिले के सभी मण्डलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा माइक्रो डोनेशन की “वर्चूअल रैली” में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी का उद्बोधन सुना।
और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय में नगर व ग्रामीण मण्डल की सयुंक्त तथा सरगांव मण्डल में वर्चुवल रैली कार्यक्रम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुराग सिंह,मिथलेश केशरवानी, हैप्पी हुरा, भाजयुमो जिला मंत्री करण सिंह, नगर मण्डल प्रभारी यश गुप्ता, जरहागांव मण्डल प्रभारी अरविन्द राजपूत, सरगांव मण्डल अध्यक्ष पंकज वर्मा,अजय अहिरे, रवि साहू ,नागेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
