छत्तीसगढ़ के इन पुलिस ऑफिसर को मिलेगा वीरता सम्मान

रायपुर: 26 जनवरी पर मिलने जवानों और पुलिस अफसरों के लिए मेडल का ऐलान कर दिया गया है। होम मिनिस्ट्री की तरफ से जारी लिस्ट में इस बार कुल 10 पुलिस अफसरों को को अदम्य साहक के लिए गैलेंट्री अवार्ड और 10 को सराहनीय सेवा के लिए प्रधानमंत्री मेरिटॉरियस अवार्ड दिया जायेगा।

जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड दिया जायेगा, उनमें बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप, डीएसपी सुरेश लकड़ा, इंस्पेक्टर रामेश्वर देशभुख, सहायक आरक्षक सन्नू हेमला, सहायक आरक्षक निरंजन तिग्गा, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार साहू, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिन्हा, इस्पेक्टर सुशील आदित्य सिन्हा, एसआई संजय पोट्टाम और प्लाटून कमांडर जयविरेश यादव के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *