दिल्ली:कोरोना के घटते मामलों के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा एलान किया है। चुनाव आयोग ने रैलियों और जनसभाओं में और ज्यादा रियायत दी है।अभी तक जो मैदान की 50% की क्षमता के साथ जनसभाओं को करने की इजाजत थी वह भी खत्म कर दी गई है। यानी अब मैदान की पूरी क्षमता के साथ रैलियां और जनसभाएं हो सकेंगे।

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जनवरी में पांच राज्यों- यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में चुनावी की तारीखों का एलान किया गया था। उस दौरान चुनाव आयोग ने गाइडलाइन्स जारी की थी। कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव कम होने पर आयोग ने गाइडलाइन्स में बदलाव किया था और अब आयोग ने मैदान की पूरी क्षमता के साथ से रैलियां और जनसभाएं करने की इजाजत दे दी है।