मुंगेली: जिले में पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यो को लेकर हो रही परेशानियो को देखते हुए सरपंचो ने मोर्चा खोलते हुए जिला मुख्यालय पहुच ज्ञापन सौपा है जिसमें उन्होने जनपद पंचायत लोरमी में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा लोरमी पर मनमानी पूर्ण रवैया अपनाने की बात कही है।
सौपे गये ज्ञापन में कहा गया कि जनपद पंचायत लोरमी में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा लोरमी के द्वारा ग्राम पंचायता के निमार्ण कार्यो का भौतिक सत्यापन समय सीमा में नहीं किया जा रहा है।
वही भौतिक सत्यापन के नाम से मनमानी तरीके से राशि की वसूली करने की भी बात कही है, सरपंचो के मुताबिक मांग के अनुसार राशि नहीं मिलने पर निमार्ण कार्यो के राशि में कटौती कर दिया जाता है और कई दिनों तक फाईल को घुमाया जाता है। जिसके कारण मजदूर एवं सामाग्री का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है।



जिससे सरपंचों का बहुत परेशानी हो रही है। राशि का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण दुकानदार को भी ब्याज जोडकर राशि का भुगतान करना पड़ रहा है और ग्राम पंचायत की अन्य कार्यो भी प्रभावित हो रहा है। भौतिक सत्यापन के लिये सरपंचों को अनावश्यक रूप से बार-बार जनपद पंचायत का चक्कर काटना पड़ रहा है।
जिसके चलते विकास कार्यो में बाधाएं उत्पन्न हो रही है, और कार्यो समय पर पूणर् नही हो पा रहा है । जिसको लेकर जिला मुख्यालय सहित जिला पंचायत मुख्यकायर्पालन अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।