रूस: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ एलान-ए-जंग कर दिया है। उन्होंने सैन्य कार्रवाई का एलान करते हुए यूक्रेन की सेना को हथियार डालने और घर लौटने के लिए कहा है। पुतिन ने यह भी कहा कि यदि कोई दूसरा देश बीच में आया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कुछ इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। रूस के एलान पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि जंग के लिए रूस जिम्मेदार होगा।
पुतिन की चेतावनी-कोई दखल न दे, वरना बुरा अंजाम होगा
पुतिन ने पश्चिमी देशों व नाटो को भी परोक्ष रूप से धमकाते हुए कहा कि हमारे बीच में कोई दखल न दे और हमारे देश व हमारे लोगों को खतरा पैदा नहीं करे। उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसे दखल की दिशा में रूस का तत्काल जवाब मिलेगा और ऐसा अंजाम भोगना पड़ेगा, जो इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला होगा