बिलासपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर द्वारा अध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में स्कूलों में होने वाले ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द कर ऑनलाईन परीक्षा की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
निखिल केसरवानी जी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कोरोना की तीसरी लहर जो के कारण विद्यार्थियों को कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उनकी कक्षाएं ऑनलाइन हुई परंतु अभी परीक्षा ऑफलाइन ली जा रही जिनसे उनपर मानसिक दबाव पड़ रहा है ऐसी स्थिति में परीक्षाएं ऑफलाईन आयोजित कराना छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए घातक है और उचित नही है ।
उक्त ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल केशरवानी दीपक सिह ठाकुर, रौशन सिह, महर्षि बाजपेयी, मोनु रजक, रुपेश यादव, मोनू बाजपेई व युवा मोर्चा के सदस्य शामिल रहे।