पातालेश्वर धाम में पूजा के साथ होगा महाशिवरात्रि मेले का आगाज

करण अंचल की रिपोर्ट

मल्हार– मल्हार मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि की शुरुआत होगी जो 15 मार्च तक 15 दिवस तक आयोजित किया जायेगा। मल्हार मेला प्राचीन भगवान पातालेश्वर के पूजा अर्चना के बाद शुरुआत होती है

दूर दराज एवं आसपास के ग्रामो के ग्रामीण बड़ी संख्या में महाशिवरात्रि के दिन भगवान पातालेश्वर के मंदिर पहुंच कर जल अभिषेक एवं पूजा पाठ किया जाता है।

जिसके बाद मेले की शुरुआत होती है। मल्हार मेला में 15 दिनों तक मेला देखने वालों की भारी भीड़ रहती है।तथा इस मेले में खाने पीने के होटल ठेला गुमटी के साथ साथ मनोरंजन के लिए मौत का कुआँ,टॉकीज़ हवाई झूला,सर्कस मीना बाजार समेत बड़ी संख्या में मनोरंजन का सामान पहुँचने लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *