रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रामक खबर चलाने को लेकर एक निजी वेब पोर्टल पर स्वास्थ्य मंत्री ने एक्शन लेते हुए एफ आई आर दर्ज करने सिविल लाइन थाना प्रभारी को पत्र लिखा हैं।
26फरवरी को एक न्यूज वेब पोर्टल ने एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें मुझे सीएम जैसे झूठ बोलना नहीं आता, झूठ की दुकान से सिर्फ 3 से 4 सीट निकाल पाएगी कांग्रेस के नाम से समाचार स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से प्रसारित किया जा रहा था।

जिसे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने भ्रामक बताते हुए न्यूज पोर्टल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने सिविल लाइन थाना को पत्र लिखा है।
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि इस ओछी मानसिकता के साथ मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया है जो पार्टी की छवि को धूमिल करती है। इस तरह के समाचार से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इसे देखते हुए भ्रामक समाचार चलाने वाले पर विधिसंगत करवाई की जाए।