बिलासपुर:अवैध रूप से पालतू मवेशियों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर बुचडखाने में बिक्री करने ले जाने वालों को पकडने में सकरी पुलिस को मिली बडी सफलता। जिसमे 4 आरोपियों व 1 नाबालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सकरी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कोडापुरी में मनियारी नदी के किनारे कृषि पशु भैंस एवं भैंसों को बूचड़खाने ले जाकर बिक्री करने अवैध परिवहन कर पैदल हांकते ले जाया जा रहा है।
जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजु लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर सूचना तस्दीकी एवं कार्यवाही हेतु मौका पहुंचे जहां पर आरोपियों द्वारा उक्त पशुओं को बाजार में बिक्री करने हांककर ले जाना पाया गया ।
जिस संबंध में रसीद हेतु पूछताछ पर कोई रसीद नहीं होना बताए, गोल मटोल जवाब दिए , इनके द्वारा हांककर ले जा रहे उक्त कृषक पशुओं को बिना भोजन,पानी, चिकित्सा व्यवस्था के ले जाने तथा कृशिधन पशुओं को किसी बूचड़खाने ले जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया , मामला अजमानती होने से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।अपराधियों पर 4..6..11 पशु क्रूरता अधिनियम की धारा लगाई गई है।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम –
- साधेलाल टंडन पिता गेन्दूराम टंडन उम्र 37 साल
- प्रमोद लहरें पिता मोहन लहरें उम्र 26 साल
03 रामेश्वर टंडन पिता लीलाराम टंडन उम्र 29 साल
04 कलेश टंडन पिता लीलाराम टंडन उम्र 19 साल एवं 01 अपचारी बालक सभी निवासी ग्राम केसरवाडीह,मौहाभाठा थाना जरहागांव जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)
जप्त – कुल 24 नग भैंस, कीमती करीबन 14 लाख रुपये
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह, स.उ.नि. जेपी निषाद प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, संगीता नेताम, आरक्षक जय साहू, मिथिलेश सोनी, अभिजीत डाहिरे, संजय बंजारे का विशेष योगदान रहा।