रायपुर:इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब कृषि विश्वविद्यालय और इससे संबंधित सभी शासकीय-निज़ी महाविद्यालयों की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।
कृषि विश्वविद्यालय के कुल सचिव न आदेश जारी किया है जिसके अनुसार अब सत्र 2021-22 की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। कृषि विवि से संबद्ध राज्य में करीब 48 शासकीय- निजी महाविद्यालय हैं।

आदेश में यह भी लिखा है कि सभी पाठ्यक्रमों के सभी अध्यापन कार्य 28 फरवरी से भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से की जावेगी।