Breaking-बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल एक कि मौत 25-30 लोग थे सवार….

सरगुजा:जिले में अंबिकापुर से रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में बारातियों से भरी बस पलटी जिसमे 25 से 30 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालमाटी के पास बीती रात बारातियो से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 43 में पलट गई। जिसमें 25 से 30 लोग सवार थे।

जो रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिकिलमा से नानमाली बारात गए हुए थे। उसी दौरान देर रात वापस आते वक्त ग्राम लालमाटी के पास स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 1 बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वही तीन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे सरगुजा एसपी अमित तुकाराम काम्बले व एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला के द्वारा घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भिजवाए गया।

इधर सभी घायलों का डॉक्टर के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। बस में सवार बारातियों ने बताया कि ड्राइवर के द्वारा स्टेरिंग को छोड़-छोड़कर वाहन को चला रहा था। जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंची वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने पूरे मामले की जांच के लिए कोतवाली थाने को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *