Big Breaking:पुष्पा मूवी की तर्ज पर कर रहे थे नशे की सप्लाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडगांव: छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। यहाँ कोंडागांव जिला पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 करोड़ 10 लाख रुपए के गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर से एक मेटाडोर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर कोंडगांव की तरफ आ रहे हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कोंडगांव में मर्दापाल तिराहा के पास नाकेबंदी की। यहां से गुजरने वाली हर एक वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस बीच जगदलपुर की तरफ से एक मेटाडोर ट्रक आई। जिसे जवानों ने रुकवा लिया था।

नारियल के नीचे 38 पैकेट में 1050किलो गांजा बरामद

जांच में पुलिस ने पाया कि ट्रक में भारी मात्रा में नारियल भरा हुआ था और नारियल के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में 38 पैकेट में 1050 किलो गांजा छिपा कर रखा गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसके बाद ट्रक में सवार तस्कर रवि हसन (31) और राकेश कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया गया।

छत्तीसगढ़ के रास्ते जा रहे थे हरियाणा

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि रवि हसन दिल्ली तो वहीं राकेश कुमार अलीगढ़ का रहने वाला है। दोनों तस्कर आंध्र प्रदेश से भारी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते हरियाणा जा रहे थे। जिन्हें कोंडगांव में ही पकड़ लिया गया है। इन दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि गांजा तस्कर कभी भी कोई एक रास्ता का तस्करी के लिए उपयोग नहीं करते। हमेशा रास्ता बदलते रहते हैं। तस्करों पर पुलिस भी नजर बनाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *