यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची, हरिश रावत, मंत्री अमरजीत भगत समेत ये नाम शामिल….

दिल्ली:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और स्टार प्रचारकों संशोधित लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की इस लिस्ट में 10 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं. इसमें पहले नंबर पर हरीश रावत का नाम मौजूद है, कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में राजीव शुक्ला, हार्दिक पटेल, विभाकर शास्त्री, छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, अनिल श्रीवास्तव, मकसूद खान, धीरज गुज्जर, दीपक सिंह व करिश्मा ठाकुर का नाम शामिल है।

यूपी की जनता के बीच ये स्टार प्रचारक कांग्रेस की जीत का दम भरेंगे, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी यूपी चुनाव की कमान संभाल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *