दसवीं राष्ट्रीय दृष्टि बाधित एवं मूकबधिर जूडो प्रतियोगिता 5 से 9 मार्च को श्री गंगानगर राजस्थान में

रायपुर:छत्तीसगढ़ ब्लाइंड एंड पैरालंपिक जूडो संघ के 16 सदस्य जूडो टीम आज 3 मार्च को उत्कल एक्सप्रेस से श्री गंगानगर राजस्थान के लिए रवाना हुए टीम की रवानगी पूर्व प्रदेश संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य खेल प्रेमि खिलाड़ियों को स्टेशन में आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने उपस्थित हुए थे संघ के प्रदेश महासचिव शेख समीर ने बताया की प्रदेश के मुख बधिर एवं दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ी गत 10 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

और छत्तीसगढ़ शासन खेल युवा कल्याण विभाग से विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त कर रहे हैं इस बार भी खिलाड़ियों से काफी उम्मीद है खिलाड़ी सर्वाधिक पदक प्राप्त करने में सफल होंगे खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है:- नितेश शुक्ला,विशाल शुक्ला,सावन सेन जांजगीर चांपा, यादवेंद्र गौतम बिलासपुर, हरी राम,पवन कुमार, भूपेश देशलहरे, पूरण कुमार बालोद, कोमल वर्मा बलोदा बाजार,आशीष जांगड़े मुंगेली,शकुंतला साहू रायपुर रजनी जोशी,सेवती ध्रुव धमतरी,छत्तीसगढ़ टीम के पुरुष कोच विकास डीडी एवं महिला कोच देवश्री जोशी है खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने स्टेशन पहुँचे।

कॉग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विजय वर्मा ,कमल गुप्ता ,रशीद बक्स ,आशीष गोयल युवक कॉग्रेस प्रदेश सचिव, दिनेश चंदानी ,यू मुरली राव , आबिद अली ,निजाम बक्शी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर राजस्थान के लिए रवाना किया यह जानकारी सुश्री रेनू यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *