देर रात गश्ती व्यवस्था जांचने निकलीं एसएसपी पारुल माथुर,मचा हड़कंप-video

बिलासपुर। देर रात एसएसपी पारुल माथुर शहर की सड़कों पर गश्ती और चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकलीं। एकाएक एसएसपी को शहर में देख बिलासपुर पुलिस के थानेदारों के बीच हड़कंप मच गया। थाना छोड़कर सभी ऑन रोड हो गये।

पुलिस कप्तान ने थानेदारों से स्पष्ट लहजे में कहा है कि रात और दिन के वक्त उन्हें पेट्रोलिंग को चुस्त-दुरुस्त रखना होगा। रात में वाहन चेकिंग की व्यवस्था भी शुरू की गयी है।एसएसपी ने कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध लगे तो फौरन उसे थाने में लाकर पूछताछ की जाये। नेहरु चौक, कोतवाली, तारबहार थाना क्षेत्र, ताला पारा होते राजीव गांधी चौक पर देर रात खुले दुकान संचालक पर कार्यवाही की गई। शहर एवं आसपास एसएसपी पारूल माथुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप सहित अन्य अधिकारियों, पेट्रोलिंग टीम ने इलाकों में गश्त लगाकर यहां के हालात का जायजा लिया। 

एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड है जरूरी

शहर के तमाम एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अनेक एटीएम में अभी भी गार्ड नही रहते हैं। इस बाबत एसएसपी संबंधित बैंक को पत्र लिख गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *