बिलासपुर:मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ योजना के तहत् चलाई जा रही मोबाईल वेन निशुल्क स्वास्थ योजना का लाभ पहुंचाने आज नगर पंचायत बोदरी पहुंची । मोबाईल वेन में उपलब्ध जांच उपकरणों की जानकारी लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद विजय वर्मा ने खुद के ब्लैडप्रेशर,शुगर, प्लैटलेट काउंट, हिमोग्लोबिन की जांच भी कराई व नगर के सभी जरूरत मंद नागरिकों से शासन की इस योजना का लाभ लेने की अपील की।
मोबाइल वेन में निशुल्क जांच के साथ साथ सभी बीमारियों की निशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध हैं।आज इस योजना का 121मरीजों ने जिसमे 50 पुरुष 62महिलाएं तथा 9बच्चो ने कैम्प में ईलाज कराया ,आज 108 मरीजों को दवा वितरण किया गया , 15 मरीजों का लैब टेस्ट किया गया ।
मोबाईल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर पुष्पेन्द्र तिवारी, खुशबू निराला नर्स,रूपेश साहू लैब टेक्नीशियन, हिमला साहू फार्मिस्ट,मनोज श्रीवास चालक तथा जिला प्रभारी राकेश यादव उपस्थित रहे।प्रभारी ने जानकारी दी की इस योजना का लाभ नगर की जनता को निरंतर मिलता रहेगा।