बिलासपुर:महिला दिवस के अवसर पर अपनी बोली अपनी भाषा के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे लाने का प्रयास किया है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया। इसी कड़ी में लोकस्वर सीसीएन परिवार ने भी अपनी बोली अपनी भाषा का आयोजन किया। थर्टी सिक्स सिटी मॉल मे सम्पन्न इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी महिलाओं की प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया।

साथ ही यहां की संस्कृति और परंपरा से भी लोगों को परिचित कराया गया। इस आयोजन में महिलाएं किस हद तक आगे बढ़कर अपना नाम कमा रही हैं यह बताने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने लोक स्वर सीसीएन परिवार के इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी ड्रेस कंपटीशन छत्तीसगढ़ी कुकिंग कंपटीशन के अलावा सोशल महिलाओं को सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम में सहयोगी पार्टनर के रूप में सिटी थर्टी सिक्स मॉल, द विजडम ट्री फाउंडेशन और आहूजा मोबाइल का योगदान भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।