अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुंगेली:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुंगेली शिक्षा विभाग ने आज डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिला शिक्षाधिकारी सतीश पांडे के मार्गदर्शन में बीईओ प्रतिमा मंडोलोई के नेतृत्व में पहली बार महिला शिक्षकों को प्रोत्साहित करने क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया विकासखंड मुंगेली के महिला शिक्षिकाओं को 4जोन में बांटा गया जिसमे करही पदमपुर पंडरभट्टा छठन ज़ोन की 4टीम बनाई गई ।

जिसमें पदमपुरऔर छठन पंडरभट्ठा करही आपस में चारों का मैच हुआ जिसमे दो टीम छटन और पदमपुर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें पदमपुर के कप्तान सृष्टि शर्मा की शानदार कप्तानी और आलराउंड खेल के दम पर विजेता बनी और पहली बार हुए महिला क्रिकेट चैंपियनशिप की ट्रॉफी पदमपुर जोन ने जीता।

विजयी पदमपुर और छटन उपविजेता को ट्राफी प्रदान किया गया।बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार हेमलता कमर बेस्ट फील्डर बिंदु साहू बेस्ट बैट्समैन इंदु कश्यप, बेस्ट कैप्टन सृष्टि शर्मा ,बेस्ट ऑलराउंडर वंदना ठाकरे सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने के लिए सरला सोलंकी बेस्ट फील्डर विमलेशवरी को दिया गया।पुरस्कार नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के द्वारा खिलाड़ियों को दिया गया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीव बनर्जी ने अपनी माताजी की स्मृति में पुरस्कार सभी खिलाड़ियों को प्रदान किया गया.. मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लेखनी चंद्राकर संजीत बनर्जी जनपद जिला पंचायत सदस्य रजनी सोनवानी उपाध्यक्ष पवन पांडे जिला पंचायत सदस्य लेखनी साहू जनपद सदस्य जानकी साहू रामकुमार साहू माला सोनवानी शैलेश तिवारी शिव बंजारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं अजय नाथ एबीसी कश्यप एपीसी मोहित तिवारी आकाश परिहार श्री शर्मा उपस्थित हुए।

वही दर्शकदीर्घा में मुंगेली के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व नागरिकों ने शानदार मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।आखिर में प्रतिमा बीईओ मंडलोई ने सबका आभार व्यक्त करते हुए आगे भी और आयोजन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *