महासमुन्द : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत चौथे बजट का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक अरिश अनवर ने कहा कि समावेशी विकास और सामाजिक न्याय ही कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है।
ये बजट आप जनता को मजबूत बनाने वाला एवं प्रदेश को विकास की तेज गति प्रदान करने वाला है। आज इस ऐतिहासिक बजट को देखते ही ऐसा लग रहा है अब नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहा है जहाँ हर एक वर्ग को न्याय मिल रहा है।
अनवर ने आगे कहा कि इस शानदार बजट पेश करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूँ।