पूजा खनूजा को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य मनोनीत

बिलासपुर:महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती पूजा खनूजा को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग का सदस्य बनाया गया है । छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्यों की नियुक्ति हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्री बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की अध्यक्षता में आयोग की बैठक आयोजित की गई तथा बैठक में की गई अनुशंसा के अनुपालन में बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 के नियम 18 में निहित प्रावधान का प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में सिरगिट्टी बिलासपुर निवासी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती पूजा खनूजा को छत्तीसगढ़ राज्य बा ल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

श्रीमती पूजा खनूजा का कार्यकाल 3 वर्षों लिए होगा । श्रीमती खनूजा की इस नियुक्ति पर महिला कांग्रेस की नेत्रियों समेत स्थानीय कांग्रेस नेताओ ने बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में बालक बालिकाओं के अधिकार को लेकर श्रीमती खनूजा बेहतर कार्य करेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *