मस्तूरी : जनपद पंचायत मस्तूरी में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत लाभ वंचित महिला हितग्राहियों का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जनपद पंचायत मस्तूरी के सभाकक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन कर पेंशन धारी महिलाओं का श्रीफल साल से सम्मान कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ।




जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जनपद पंचायत के अध्यक्ष सावित्री राम नारायण राठौर, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ,सभापति दामोदर कांत, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, मुख्य रुप से उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें कार्यक्रम संचालन करता बि एवं कुर्रे व मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा सहित समस्त महिला स्टाफ जनपद पंचायत मस्तूरी के उपस्थित रहे।