नकल करते पकड़ी गई, तो किया आत्मदाह 16 साल की लड़की ने घर की छत पर लगाई आग

जांजगीर-चांपा: जिले में एक 10वी की परीक्षा दे रही 16 साल की लड़की ने अपने घर के छत में आग लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद वह रात को छत पर गई और वहीं आग लगा ली। सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस ने पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ​जांजगीर चांपा जिले के पांमगढ़ क्षेत्र के धाराशिव का है। यहां रहने वाली 16 साल की नाबालिग युवती ने घर के छत पर आग लगा ली। घर वाले आग बुझा बाते तब तक युवती पूरा जल चुकी थी।

चीख पुकार सुनकर परिजनों दौड़कर छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ललिता आग की लपटों से बुरी तरह से घिरी हुई बेसुध जमीन पर पड़ी थी। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक ललिता ने दम तोड़ दिया था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि ललिता 10वीं क्लास में पढ़ती थी। 8 मार्च को उसका शासकीय हाईस्कूल धाराशिव में सामाजिक विज्ञान का पेपर था। इस परीक्षा में वह नकल करते हुए पकड़ी गई।

जिसके बाद एग्जामिनर ने नकल प्रकरण बना दिया था। परीक्षा के बाद ललिता घर लौटी तो काफी दुखी थी। वह गुमसुम रहती और किसी से बात नहीं कर रही थी। इसके बाद देर रात उसने जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *