4 राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बिलासपुर:पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा की जीत पर मंडल सहित ग्रामीण अंचलों में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कई स्थानों पर विजय जुलूस निकालकर भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी बांटी।

इसी कड़ी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वार्ड नंबर 42 शहीद चंद्रशेखर आजाद नगर में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया व एक दूसरे को मिठाई वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *