बिलासपुर/मुंगेली:भाजपा नेता प्रेम आर्य अमितेश आर्य एवं मुंगेली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल का देर शाम मुंगेली आगमन पर जोशीला स्वागत किया गया उनके साथ ही पहुँचे लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
स्वागत पश्चात पूर्व मंत्री भाजपा बृजमोहन अग्रवाल भाजपा नेता प्रदीप आर्य के निवास पहुंचे । तत्पश्चात पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और सर्किट हाउस में मीडिया से मिलने के बाद लोरमी की ओर प्रस्थान करेंगे ।