रामा मैग्नेटो में निशुल्क स्वास्थय एवं फिटनेस कैंप का हुआ आयोजन

बिलासपुर:ऍम. अस. हेल्थ केयर के सहयोग से रामा मैग्नेटो में 13/3/22, रविवार को निशुल्क स्वास्थय एवं फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया इस एकदिवसीय स्वास्थय परिक्षण शिविर में नगर के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा आम जनता का स्वास्थय परिक्षण किया गया।


जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रेमांकुर गुप्ता (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ ऋचा गुप्ता (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ विभा राज (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ नेहा झा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ स्वाति तिवारी, डॉ स्वप्निल गुप्ता, डॉ रौशनी पाटले, डॉ आकांशा कुर्रे, डॉ वैष्णवी गुप्ता (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ रविंद्र सोनी (दन्त रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं दी।


वही प्लस केयर लैब के सहयोग से शिविर में 40 से ज्यादा लोगो ने शुगर, थाइरोइड एवं कोलेस्ट्रॉल का निशुल्क खून-जांच कराया कैंप में बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर उसका लाभ प्राप्त किया. मैग्नेटो मॉल की तरफ से गुलशन संगतानी जी का विशेष सहयोग रहा। एम्.एस.हेल्थ केयर की तरफ से इस शिविर में विनय यादव, देवेंद्र सिंह, रोशन का पुरे आयोजन में सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *