बिलासपुर:सोशल मीडिया एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के चेयरमैन असलम मिर्जा के द्वारा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के छात्र नेता नवदीप शास्त्री को एनएसयूआई बिलासपुर संभाग का जिम्मेदारी दिया गया है।

ज्ञात हो कि नवदीप पहले बिलासपुर में जिला संयोजक के पद पर अपना कर्तव्य निर्वहन कर चुके हैं। शास्त्री ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है ।
उसे पूरे निष्ठा से निभाएंगे।नवदीप के नियुक्ति से सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।