चाकू बाजी करने वाले तीन आरोपी चढ़े सिविल लाइन पुलिस के हत्थे

बिलासपुर:मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13-03-2022 को खाना खाकर बाहर निकला हुआ था मिनी माता नगर तालापारा में अली दुकान के पास आरोपी बंटी खान अपने दोस्तों के साथ खड़ा था जो प्रार्थी को रोककर मारपीट करने लगा प्रार्थी के द्वारा मना करने पर अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया।

जिससे प्रार्थी घायल हो गया था जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया की सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया कायमी पश्चात आरोपियों का पता तलाश कर बंटी खान एवं उसके दो अन्य साथियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया ।

पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया आरोपियों के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की धारा के साथ तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी

1- मोहम्मद इशाक और बंटी पिता मोहम्मद आरिफ उम्र 20 वर्ष निवासी शारदा नगर साईं मंदिर के पीछे तालापारा 2- विकास उर्फ मुंडा पिता योगेश उर्फ योगेश्वर दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी सरजू बगीचा मसनगंज अमन
3- छोटू पिता रामखेलावन सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी मसान गंज सिविल लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *