शिक्षा स्तर के सुधार हेतू स्वयंसेवक लगा रहे निःशुल्क रीडिंग कैंप

मस्तूरी/बिलासपुर:प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन शिक्षा व कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाली देश की अग्रणी संस्थाओ में एक है। जिसके तत्वाधान मे रीडिंग कैंप चल रहे है। जनरल प्रमोशन के चलते बच्चों की कक्षाएं तो बढ़ गई है परंतु शिक्षा के स्तर में गिरावट आ गई है। इससे सब भली भांति परिचित है।


जिसे मद्देनजर रखते हुए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा रीडिंगकैंप चलाया जा रहा है। प्रथम के कार्यकर्ता प्रियंका काठले ने बताता की शिक्षा स्तर में सुधार लाने के लिए मस्तूरी ब्लाक के विभिन्न गांव में रीडिंग कैम्प कार्यक्रम संचालित हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के स्वयंसेवक गांव में कक्षा 3 से 5 के नॉन रीडर बच्चों को आवश्यक शिक्षा सामग्री व सरल गतिविधिंयों द्वारा शिक्षा स्तर में सुधार करने हेतु कैंप लगा रहे है।

इसी क्रम में वर्तमान में ग्राम पंचायत गोडाडीह, चिसदा, बोहारडीह, में प्रथम के स्वयंसेवक कविता पटेल, प्रियंका कोसले, सुमित्रा पटेल, हेममाला भारद्वाज, प्रिया यादव इत्यादि युवा साथियों के सहयोग से रीडिंग कैंप चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *