दस लाख की लागत वाली सीसी रोड निर्माण का जिला पंचायत सदस्य व जनपद उपाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

मस्तूरी :जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लावर में जिला खनिज न्यास मद से दस की लागत से गौठान से फागूराम के घर तक नवनिर्मित सीसी रोड कार्य का जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज एवं मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के द्वारा आज विधिवत पूजा अर्चना कर सीसी रोड कार्य का भूमि पूजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चाँदनी भारद्वाज , मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष श्री नितेश सिंह ठाकुर ,सरपंच श्रीमती राजकुमारी पटेल ,उपसरपंच श्री महेंद्र कुमार महिलांगे , हरप्रसाद कैवर्त ,तुलाराम कैवर्त ,रामकुमार कैवर्त ग्राम पंचायत के पंचगण एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *