बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने विधानसभा के सामने रखी विभिन्न मांगे

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नगरीय निकाय हेतु बजट चर्चा में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने अपनी माँग रखते हुए कहा कि बिलसपर नगर निगम का विस्तार करते हुए बिलासपुर नगर निगम के आस पास के ग्राम पंचायतों का 20/8/2019 निगम में विलय गया है।

जिसके कारण बिलासपुर जो कि 30 वर्ग कि. मी. में फैला हुआ था और जिसकी आबादी लगभग 2.655 लाख थी वो अब बढ़ कर 137 वर्ग कि.मी. होगयी है वहीं आबादी 5 लाख से ऊपर हो गयी है अर्थात निगम का क्षेत्रफल 107 वर्ग किमी एवं आबादी लग लगभग दोगुनी बढ़ गयी है और ऐसी स्थिति में बिलासपुर नगर निगम में शामिल इन क्षेत्रो से विकास से दूर है ।


विधानसभा में निम्न मांगे की गई है
1.अरपा पार को नया नगर निगम क्षेत्र बनाया जाए।

  1. अवैध प्लाटिंग अवैध कॉलोनी का निर्माण रोका जाए।
  2. नवीन क्षेत्रों को जोड़ा गया है वहां पर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए।
  3. पंचायत कर्मचारियों को नगर निगम में लिया जाए।
  4. सीवरेज परियोजना को जल्द पूरा किया जाए।
  5. अमित मिशन योजना को पूर्ण किया जाए।
  6. राजकिशोर नगर में बीडीए की जमीन जिसका 30 वर्ष से ज्यादा हो गया उसको मालिकाना हक प्रदान किया जाए।
  7. बेलतरा विधानसभा के शामिल क्षेत्रों के विकास हेतु 100 करोड़ की राशि प्रदान की जाए।
  8. डीएमएफ की राशि शहर विकास ने भी खर्च की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *