रायपुर:छत्तीसगढ़ में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी तेज है एक ओर जहा भाजपा द कश्मीर फाइल्स को लेकर हमलावर थी वही मुख्यमंत्री ने फ़िल्म देखकर सबको चौका दिया ।फ़िल्म देखने के बाद उन्होंने कहा की फ़िल्म में आधा सच दिखाया गया है।
फ़िल्म में एक हिस्सा दिखाया जाना उचित नहीं है। ये इसके माध्यम से राजनीति करना चाहते हैं और 2024 की तरफ़ जाना चाहते हैं, तो यह बहुत ग़लत दिशा में देश को ले जाने वाली बात है।
इस “कश्मीर फाइल्स” फिल्म में कोई संदेश नहीं है, सब आधा अधूरा है।
केवल हिंसा दिखाने की कोशिश है।
भाजपा वालों के सामने खड़े हो जाओ, तो भाग जाते हैं। भाजपा का कोई व्यक्ति फिल्म देखने नहीं आया।
अभी “कश्मीर फाइल्स” देखकर लौटा हूँ।
फिल्म में दिखाया गया है कि भाजपा के सहयोग से चल रही सरकार ने कश्मीरी पंडितों को रोकने का प्रयास नहीं किया था, बल्कि उन्हें जाने को कहा।
वहां सेना नहीं भेजी गयी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने जब लोकसभा का घेराव किया, तब सेना भेजी गयी।