होली त्योहार के पूर्व अवैध शराब भण्डार/बिक्री पर थाना पचपेड़ी की कार्यवाही

मस्तुरी:मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा होली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब भण्डारण/बिक्री करने वालों के विरुद्ध अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे।

जिस पर ए.एस.पी. ग्रामीण रोहित कुमार झा एवं श्सीएसपी, नगर पुलिस अधीक्षक, चकरभाठा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पचपेड़ी निरी. प्रवीण राजपूत द्वारा मुखबीर सूचना पर टीम बनाकर ग्राम खपरी में रेड कार्यवाही कर घेरा बंदी किया गया।

जो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक अपने मोटर सायकल HF डीलक्स क्र CG 10 AB 9334 में परिवहन करते हुए ग्राम खपरी में 40 नग देशी प्लेन शराब कीमती 3200 रुपए को बिक्री करने के लिए एक काले रंग के बैग में भरकर ला रहा था।

जिसे थाना पचपेड़ी स्टॉप टीम के द्वारा रोककर तस्दीक किया जो आबकारी अधिनियम के तहत अपराध सबूत पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर अपचारी बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

जप्त सम्पत्ति:-180ml वाली 40 नग देशी प्लेन शराब , कीमती 3200/- रुपये एवं मोटर सायकल HF डीलक्स CG 10 AB 9334 कीमती 25000 रुपये कुल जुमला 28200 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *