रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट पुरस्कार की घोषणा हो गई है। विस अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सदन में इसकी घोषणा की है।
सत्ता पक्ष के तरफ से उत्कृष्ट विधायक संतराम नेताम का नाम शामिल है। वहीँ विपक्ष से विधायक अजय चंद्राकर का नाम शामिल किया गया है।
इसके साथ ही प्रिंट मीडिया से उत्कृष्ट पत्रकार यशवंत धोटे (दैनिक नव प्रदेश) को चयनित किया गया है। और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उत्कृष्ट पत्रकार जुल्फिकार अली (हिंदी खबर) का नाम शामिल है। इसके साथ ही उत्कृष्ट कैमरामैन – शशिकांत वर्मा(हिंदी खबर) को पुरस्कार दिया जाएगा।