उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शीघ्र ही शासकीय सेवा मव नियुक्ति दे सरकार:-मुकेश पुरी गोस्वामी

रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य बनने के आज 22 वर्ष होने के बाद भी हमारे राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आज शासकीय सेवा में नियुक्ति हेतु दर दर भटकना पड़ रहा है, यह बहुत ही दुखत व खिलाड़ियों से साथ अपने अधिकारों के लिए हमेशा अन्याय हो रहा है खिलाड़ियों को दूसरे राज्य में पलायन करने पड़ रहा है ।

छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी शहीद राजीव पांडेय अवॉर्डी छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ खेल नीति में राज्य के राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग में पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन मंगाया जाता है फिर नियमानुसार उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करके सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करता है,फिर खिलाड़ी अपनी योग्यता के अनुसार द्वितीय तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति करता है लेकिन खिलाड़ियों के साथ अपने हक व अधिकारों के लिए लड़ाई खेल मैदान के साथ साथ सरकार से लड़ कर नॉकरी पाना कोई नई चीज नही है ।

पूर्व में भी 15 साल राज्य बनने के बाद 4 सूची उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषित हुई थी जिसमे अभी तक सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आज दिनांक तक बहुत सारे खिलाड़ियों को सरकारी नॉकरी अभी तक नही मिल पाई है 2016 से अभी तक उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन तो मंगवाया गया पर आज तक ना घोषित किया गया है ना नॉकरी मिल पाई है ।

खिलाड़ियों में अपनव भविष्य के प्रति बहुत निराशा है वह अपना पूरा ध्यान खेल पर न देकर बेरोजगारी काम करने पर मजबूर होकर खेल छोड़ दे रहे है और दूसरे राज्य में पलायन कर रहे है राज्य के राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी को शासकीय सेवा में नियुक्ति नही मिलेने से हतोसहित हो रहे है ।

माननीय मुख्यमंत्री व खेल मंत्री खिलाड़ियों के हित में जल्द से जल्द खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान कर खिलाड़ियों को ससम्मान नियुक्ति से नहीं तो खिलाड़ियों का पलायन ऐसे ही होता रहेगा तो छत्तीसगढ़ के लिये ये पदक विजेता खिलाड़ियों का पलायन रुक सके, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को घोषित होने के पश्चात 90 दिवस के भीतर खिलाड़ियों को शासकीय सेवा नियुक्ति मिलनी चाहिए , जिसमे लिए माननीय मुख्यमंत्री व खेल मंत्री को पत्र लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *