रायपुर:छत्तीसगढ़ में कॉलेजों की परीक्षाएं ऑनलाइन लेने के लिए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपा है।
छत्तीसगढ़ राज्य में कॉलेज स्टूडेंट लगातार ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं यह खबर उनके लिए एक उम्मीद साबित हो सकती है क्योंकि अभी सत्ता में कांग्रेस की सरकार है और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर ऑनलाइन परीक्षा की मांग की है और ज्ञापन सौंपा है।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा है कि कोरोना के कारण प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की प्रक्रिया हुई है। इसलिए जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा के तहत परीक्षा भी ऑनलाइन कराई जाए ।नीरज पांडे ने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा एवं ग्रेजुएशन की परीक्षा में अंतर है ।
कोरोना काल के चलते पूर्व सत्र की भांति इस सत्र में भी कॉलेजों की पढ़ाई हुई है जिसके कारण छात्र-छात्राओं की सिलेबस पूर्ण नहीं हो सका है उस दौरान पढ़ाई को लेकर उच्च शिक्षा विभाग अथवा प्रशासन द्वारा कोई भी बल नहीं दिया गया जिसके चलते आज यह विकट परिस्थिति उत्पन्न हुई है ऐसे में ऑनलाइन एग्जाम करवाए जाना आवश्यक है।ऐसा सभी छात्रों का कहना है।
ज्ञापन सौपने के बाद मुख्यमंत्री ने आष्वस्त किया है कि जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा प्रदेश महासचिव अख्तर अली राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा, विनोद कश्यप ,कृष्णा सोनकर निखिल बंजारी , मेहताब हुसैन मेहताब हुसैन विशाल राजपूत, केशव सिन्हा ,जयंत बघेल ,समिति छात्र नेता मौजूद थे।