The Kashmir Files के ऊपर बयान को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का किया गया पुतला दहन

बिलासपुर: The Kashmir Files: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कश्मीर फाइल्स फिल्म पर बयान को लेकर लोगों में आक्रोश में हैं। बिलासपुर में सनातनी हिन्दू समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय का ठहाके मारकर, झूठा बताकर मजाक उड़ाया है।

रविवार को सनातनी हिन्दू समाज के सभी साथियों ने मंगला में सीएम केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सनातनियों ने एक स्वर में कहा कि केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म को झूठा बताने पर उसकी कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि उन्हें अपने बयान वापस लेने होंगे।

सनातनियों ने कहा कि दिल्ली के सीएम ने कश्मीर फाइल्स फिल्म को झूठा बताया है। उनके इस तरह के झूठे बयान का हम कड़ा विरोध करते हैं। उनके इस तरह के बयान से हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

कहा कि पूरे देश में आज फिल्म के माध्यम से सच्चाई प्रसारित की जा रही है तो दिल्ली में बैठे सीएम इसे बेबुनियाद करार देने में तुले हुए हैं। सनातनियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया व नरेबाजी करते हुए सीएम का पुतला फूंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *