मुंगेली:मुंगेलियंस युथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में स्टेट लेवल डांस चैंपियनशिप का आयोजन 26 मार्च आगर खेल परिसर पुराना बस स्टैंड में किया गया है जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिए हैं।
इस कार्यक्रम का ऑडिशन 22 मार्च और सेमीफाइनल 24 मार्च को कमेटी हॉल पुराना बस स्टैंड में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेशभर से सैकड़ों प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भाग लिए हुए थे। जिसमें से चयनित प्रतिभागियों को इस ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया गया ।
कार्यक्रम का प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 11000 रुपए रखी गई है और सभी विजित प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही इस ग्रैंड फिनाले में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका स्वर्णा दिवाकर अपनी मधुर स्वर से शमा बांधी और कार्यक्रम के फाइनल जज के रूप में नेशनल डांसर अंजलि सैनी भी उपस्थित रही ।


कार्यक्रम अतिथि के आगमन के पश्चात श्री गणेश की पूजा अर्चना और स्वर्णा दिवाकर के द्वारा राज्यीगीत गा कर शुरुवात की गई। इस डांस चैंपियनशिप के विनर एसएस ब्रदर बिल्हा रहे, दूसरे स्थान पर मितेश और ए वन क्रू और तीसरे स्थान पर द एंटीक क्रू ने अपनी जगह बनाई इसके अलावा इस कार्यक्रम में भाग लिया गए सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरुषकार दे कर सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम का मुंगेली की जनता ने जम कर आनंद लिया लगभग 10 हजार से अधिक जनसंख्या में दर्शक मौजूद रहे देर रात तक लोगो ने आस पास की बिल्डिंगों में चढ़ाकर कार्यक्रम देखा सभी ने अपने प्यार और आशीर्वाद से आयोजन समिति को सम्मानित किया ।
इस कार्यक्रम कोआयोजित करने में मुख्य रूप से वैभव ताम्रकार, शिवम जायसवाल, अलीम मिर्जा, अभय मानिकपुरी, अभीनेक मेखले, आशुतोष सोनी, कुलदीप रावत, लक्की नरवानी, सागर सहित अन्य साथी लगे हुए हैं।